भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 86 करोड़ का ऐतिहासिक पड़ाव पार किया

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.78 प्रतिशत
आज 60 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज  86.94 करोड़ के ऐतिहासिक पड़ाव के पार पहुंच गया। 
पिछले 24 घंटों में 29,621 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,29,31,972 हो गई है। 
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.78% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। 
 केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 92 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 
पिछले 24 घंटे में 26,041 नए मरीज सामने आए हैं। 
वर्तमान में 2,99,620 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.89% हैं। 
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,65,006 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.44 करोड़ (56,44,08,251) जांच की गई हैं। 
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.94 प्रतिशत है जो पिछले 94 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.24 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 28 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 111 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।