फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। वाकिंग सबसे सरल और बेहतरीन एक्सरसाइज है जिसके कई फायदे हैं। रोजाना सुबह वॉकिंग करने से कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
सुबह-सवेरे पार्क या सड़कों पर वॉकिंग सबसे सरल और बेहतरीन एक्सरसाइज है जो ना ही सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। वाकिंग करने से ना ही सिर्फ हमारा मूड खुशमिजाज हो जाता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं से राहत दिलाती है मॉर्निंग वॉक।
सुबह की सैर के फायदे
1. गठिया रोग में फायदेमंद
एक शोध के अनुसार यह पता चला है कि मॉर्निंग वॉक करने से ओस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर कोई गठिया की समस्या से ग्रस्त है तो उससे एक हफ्ते में कम से कम 150 मिनट तक आसान शारीरिक गतिविधि करना चाहिए। इस शारीरिक गतिविधियों में वॉकिंग, साइकिलिंग और स्विमिंग करना फायदेमंद माना जाता है।
2. डिप्रेशन से मुक्ति
आजकल के जमाने में डिप्रेशन एक गंभीर समस्या बन गई है जो ना जाने कितने लोगों की जान ले लेती है। डिप्रेशन जैसी समस्या से राहत पाने के लिए इंसान को रोजाना मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। क्योंकि इससे मानसिक स्थिति मजबूत होती है। एक शोध के अनुसार यह पता चला था कि जो डिप्रेशन के मरीज 20 से 40 मिनट के लिए मॉर्निंग वॉक करते हैं उनकी स्थिति में सुधार आता है।
3. डायबिटीज कंट्रोल
आम बीमारियों में मधुमेह की समस्या भी शामिल है। अव्यवस्थित जीवनशैली की वजह से कई लोग मधुमेह के शिकार हो जाते हैं। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से 20 से 30% तक डायबिटीज का रिस्क कम हो जाता है। इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर सुबह-सवेरे पैदल चलने की हिदायत देते हैं।
4. हृदय रोग में फायदेमंद
शोध के अनुसार यह पता चला है कि मॉर्निंग वॉक करने से ह्रदय स्वस्थ बना रहता है। नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने से कई हृदय रोग के रिस्क में कमी आ जाती है। हृदय के मरीजों के लिए मॉर्निंग वॉक करना बहुत लाभदायक होता है।
5. कैंसर के रिस्क को करता है कम
कई वैज्ञानिक शोधों के अनुसार यह पता चला है कि मॉर्निंग वॉक कैंसर के रिस्क को भी कम करने में सक्षम है। सप्ताह में करीब 3 घंटे का मॉर्निंग वॉक स्तन कैंसर के रिस्क को कम करता है वहीं 6 घंटे का वाॅक कोलन कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से महिलाओं से संबंधित कैंसर का रिस्क भी कम होता है।
रोजाना नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने से दिमागी कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।
6. वेट लॉस के लिए मददगार
वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी है। जो इंसान जिम जाना या हैवी एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करता है वह रोजाना नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक जरूर करे। सुबह की सैर वजन घटाने में काफी मददगार साबित होती है। शोध के अनुसार यह पता चला है कि मॉर्निंग वॉक करने से पेट कम होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
7. इम्यूनिटी बढ़ाने में करता है मदद
अगर किसी इंसान के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो वह कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। वैज्ञानिक शोध में यह पाया गया है कि रोजाना 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जिसके वजह से प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से शरीर के अंदर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जिसकी वजह से त्वचा की कोशिकाएं भी सुरक्षित रहती हैं। मॉर्निंग वॉक करने से एंटी-एजिंग की समस्या भी दूर होती है साथ में त्वचा स्वस्थ बनती है।