विश्व दृष्टि दिवस

भारत में करीब एक करोड़ 20 लाख लोग अंधेपन के शिकार हैं। इसके अलावा बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक काफी लोग आंखों के दृष्टि दोष के कारण चश्मे का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही देश में ऐसे लोगों की भी बड़ी संख्या है।
लोगों को नेत्र रोगों और आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। स्वस्थ व्यक्ति को साल में एक बार और किसी बीमारी या आंखों की समस्या से पीडि़त व्यक्ति को हर छह महीने पर अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए।
भारत में करीब एक करोड़ 20 लाख लोग अंधेपन के शिकार हैं। इसके अलावा बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक काफी लोग आंखों के दृष्टि दोष के कारण चश्मे का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही देश में ऐसे लोगों की भी बड़ी संख्या है, जिनकी आंखों का दोष ठीक हो सकता है, लेकिन उन तक स्वास्थ्य सेवाएं न पहुंचने के कारण उनकी समस्या अंधेपन में बदल जाती है। कम से कम लोग अंधेपन के शिकार हों, इसके लिए लोगों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।